खेल

PM Modi Congratulated Indian Hockey Team: पाकिस्तान को हराकर मेंस हॉकी5एस एशिया कप जीतने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, देखें Tweet

भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे. वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई दी है.

PM Modi Congratulated Indian Hockey Team: पाकिस्तान को हराकर मेंस हॉकी5एस एशिया कप जीतने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, देखें Tweet

PM Modi Congratulated Indian Hockey Team: भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2-0 से हराकर पहला पुरूष हॉकी 5 एशिया कप जीत लिया है. निर्धारित समय तक स्कोर 4-4 से बराबर था. इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी 5 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया. भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे. वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये. पाकिस्तान के लिये निर्धारित समय में अब्दुल रहमान (पांचवां), कप्तान अब्दुल राणा (13वां), जिकरिया हयात (14वां) और अरशद लियाकत (19वां) ने गोल दागे. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई दी है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).