खेल

Asian Games 2023 में भारत के 100 पदक पुरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, लिखा- मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, See Tweet

एशियाई खेल 2023 में भारत का शांनदार प्रर्दशन जारी है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है. भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है.

Asian Games 2023 में भारत के 100 पदक पुरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, लिखा- मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, See Tweet
Photo Credits ANI

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारत का शांनदार प्रर्दशन जारी है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है. भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है. भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं. इस दौरान भारत के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एशियाई खेलों में 100 पदक जीतने पर देश को बधाई दी और लिखा,"एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है. मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).