क्रिकेट

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27 Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, लियाम लिविंगस्टोन 2 रन बनाकर आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 27वां मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक पांच-पांच मुकाबले खेले हैं.

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27 Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, लियाम लिविंगस्टोन 2 रन बनाकर आउट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 27वां मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक पांच-पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें पंजाब किंग्स को पांच में से तीन मुकाबलों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने पांच मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है और तीन मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. पंजाब किंग्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. लियाम लिविंगस्टोन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 25/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).