IPL 2023: ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करेंगे दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व, आईपीएल में पहले भी कर चुके है कप्तानी
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद वॉर्नर अब दिल्ली के लिए कप्तानी करेंगे. वॉर्नर की कप्तानी में ही सनराइजर्स की टीम ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था.
ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व डेविड वार्नर करेंगे. हेड कोच रिकी पोंटिंग और प्रबंधन इस पर राजी हो गए हैं. वार्नर अंतरिम कप्तानी के लिए पहली पसंद हैं. दिसंबर में हुए भीषण कार हादसे के बाद पंत धीरे-धीरे उबर रहे हैं. पंत के चोटिल होने के बाद कैपिटल्स अंतरिम कप्तान की तलाश में थी. वार्नर दावेदारों में से एक थे. इनमें 2022 में उपकप्तान रहे अक्षर पटेल भी शामिल थे. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद वॉर्नर अब दिल्ली के लिए कप्तानी करेंगे. वॉर्नर की कप्तानी में ही सनराइजर्स की टीम ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था.
ट्वीट देखें:
David Warner 👉🏼 (𝗖)
Axar Patel 👉🏼 (𝗩𝗖)
All set to roar loud this #IPL2023 under the leadership of these two dynamic southpaws 🐯#YehHaiNayiDilli | @davidwarner31 @akshar2026 pic.twitter.com/5VfgyefjdH
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 16, 2023
NEW: David Warner will lead Delhi Capitals at #IPL2023 in the absence of the injured Rishabh Pant
👉 https://t.co/ZOLyrxYAgu pic.twitter.com/XAoXiweJYm
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

