खेल

Bharat Grand Prix 2023 Moto GP: भारत में पहली बार आयोजित होगी मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस, मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा तैयार

भारत अगले साल ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहली मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस की मेजबानी करेगा, जिसे ‘ग्रां प्री ऑफ भारत’ नाम दिया गया है.

Bharat Grand Prix 2023 Moto GP: भारत में पहली बार आयोजित होगी मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस, मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा तैयार

India To Host MotoGP For First Time In 2023: भारत अगले साल ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहली मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस की मेजबानी करेगा, जिसे ‘ग्रां प्री ऑफ भारत’ नाम दिया गया है.

मोटो ग्रां प्री के व्यवसायिक अधिकारों के मालिक डोर्ना और नोएडा में बसे रेस प्रोमोटर ‘फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स’ ने अगले सात वर्षों तक भारत में प्रीमियर दुपहिया रेसिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिये बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

इस प्रतियोगिता में 19 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट मोटो ग्रां प्री रेस की मेजबानी करेगा जहां 2011 से 2013 तक फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री आयोजित की गयी थी. यूपी के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली मोटो ग्रां प्रि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है. इससे यूपी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही यूपी को ग्लोबल प्लेटफॉर्म भी मिलेगा.''

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).