खेल

IND vs PAK, Junior Asia Cup Hockey 2023 Final Live Streaming: पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

ओमान के सलालाह स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में गुरुवार यानी 1 जून को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुक़ाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से होगा और भारत में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. दोनों में से किसी भी टीम को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में अभी तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है.

IND vs PAK, Junior Asia Cup Hockey 2023 Final Live Streaming: पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

IND vs PAK, Junior Asia Cup Hockey 2023 Live Streaming: ओमान के सलालाह स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में गुरुवार यानी 1 जून को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुक़ाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से होगा और भारत में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. दोनों में से किसी भी टीम को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में अभी तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है. लीग स्टेज में जब दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ी थीं तब मुक़ाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था. हालांकि, टीम इंडिया अपने ग्रुप में गोल के अंतर के कारण शीर्ष पर रहा था जबकि पाकिस्तान ने दूसरा स्थान हासिल किया था. भारत में इस पुरुषों के जूनियर एशिया कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश watch.hockey वेबसाइट करेगा. भारत में अंडर-21 कॉन्टिनेंटल इवेंट का कोई लाइव टेलीकास्ट नहीं होता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).