क्रिकेट

IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score: चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जड़ा अपना 19वा शतक, भारत ने 258 रनों पर पारी किया घोषित

आज भारत के लिए शुभमन गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ा है. उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंद में 102 रन ठोके जिसमे 13 चौके जड़े. खबर लिखे जाने तकबांग्लादेश ने अपने दुसरे पारी में 2 ओवर में 2 रन बनाकर खेल रहा है.

IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score: चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जड़ा अपना 19वा शतक, भारत ने 258 रनों पर पारी किया घोषित
चेतेश्वर पुजारा ( Photo Credit: Twitter)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रनों पर सिमट गई थी. जिसके बाद भारत ने अपने दुसरे पारी में 258 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया है. आज भारत के लिए शुभमन गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ा है. उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंद में 102 रन ठोके जिसमे 13 चौके जड़े. खबर लिखे जाने तकबांग्लादेश ने अपने दुसरे पारी में 2 ओवर में 2 रन बनाकर खेल रहा है. बांग्लादेश को जीतने के लिए 513 रन चाहिए.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).