UEFA Nations League Finals 2025: फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर पुर्तगाल बना नेशंस लीग चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से रौंदा; इमोशनल हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल की टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने यूएफ़ा नेशंस लीग का खिताब अपने नाम कर लिया हैं. रविवार यानी 08 जून को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से रौंद दिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं.

UEFA Nations League Finals 2025: पुर्तगाल की टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने यूएफ़ा नेशंस लीग का खिताब अपने नाम कर लिया हैं. रविवार यानी 08 जून को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से रौंद दिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं. एक्स्ट्रा समय में भी दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा. पेनाल्टी शूटऑउर में स्पेन के अल्वारो मोराटा चूक गए, जबकि पुर्तगाल ने अपने सभी पांच पेनल्टी गोल किए. जिसके बाद पुर्तगाल की टीम दूसरी बार नेशंस लीग चैंपियन बनीं. जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक सके.

पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन चूका, पुर्तगाल ने रचा इतिहास:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\