UEFA Euro 2024 Final Four: यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड पहुंचीं, 14 जून को होगा फाइनल
यूरो 2024 अपने अंतिम चरण में है और 14 जून को ओलंपियास्टेडियन बर्लिन में फाइनल में ट्रॉफी उठाने के लिए चार टीमें तय हो चुकी है. बता दें की तीन बार की विजेता स्पेन, यूरो 2016 की उपविजेता फ्रांस, यूरो 2020 की उपविजेता इंग्लैंड और यूरो 1988 की विजेता नीदरलैंड्स वे अंतिम चार टीमें हैं जो फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी.
UEFA Euro 2024 Final Four: यूरो 2024 अपने अंतिम चरण में है और 15 जुलाई को ओलंपियास्टेडियन बर्लिन में फाइनल में ट्रॉफी उठाने के लिए चार टीमें तय हो चुकी है. बता दें की तीन बार की विजेता स्पेन, यूरो 2016 की उपविजेता फ्रांस, यूरो 2020 की उपविजेता इंग्लैंड और यूरो 1988 की विजेता नीदरलैंड्स वे अंतिम चार टीमें हैं जो फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी. बता दें की स्पेन और फ्रांस के बीच पहला सेमीफाइनल 10 जुलाई को भारतीय समय अनुसार 12:30 सुबह खेला जाएगा. अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में मिकेल मेरिनो द्वारा किये गए गोल की बदौलत स्पेन ने यूरो 2024 के रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मेजबान जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. जबकि फ्रांस ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को पेनल्टी में हराया.
वहीं दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच 11 जुलाई को भारतीय समय अनुसार 12:30 सुबह खेला जाएगा. इंग्लैंड ने स्विट्जरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया. इसके अलावा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड ने तुर्किये को 2-1 से हराया.
यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड पहुंचीं
🥁 Introducing your final four...
🇪🇸 Spain
🇫🇷 France
🇳🇱 Netherlands
🏴 England
Who wins it? 🤔#EURO2024 pic.twitter.com/vkQOd2Yb0x
— UEFA EURO 2024 (@EURO2024) July 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

