खेल

Belgium vs Romania, 24th Match Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप में आज बेल्जियम बनाम रोमानिया के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

Belgium vs Romania, 24th Match Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप में आज बेल्जियम बनाम रोमानिया के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच
बेल्जियम बनाम रोमानिया (Photo Credits: Twitter)

Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप के 17वें एडिशन का आगाज हो गया हैं. जर्मनी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस बार यूरो कप 2024 में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. आज बेल्जियम बनाम रोमानिया के बीच यूरो कप का 24वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. बेल्जियम बनाम रोमानिया के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बेल्जियम ने पांच मुकाबले जीते हैं. रोमानिया ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दो मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. भारतीय फैंस यूरो कप 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलर पर देख सकते हैं. इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).