क्रिकेट

Yuvraj Singh On Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई में कूदे युवराज सिंह, दोनों दिग्गजों को टैग करते हुए लिखा- भाई ठंड रख

आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई गरमा गरमी सुर्खियों में बनी हुई है. लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई गरमा-गरमी पर चुटकी ली है.

Yuvraj Singh On Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई में कूदे युवराज सिंह, दोनों दिग्गजों को टैग करते हुए लिखा- भाई ठंड रख
युवराज सिंह, गौतम गंभीर और विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई गरमा गरमी सुर्खियों में बनी हुई है. लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई गरमा-गरमी पर चुटकी ली है. युवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक कोल्ड ड्रिंक ब्रांड को टैग करते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि इस ब्रांड को गौती और चीकू को अपने कैंपेन के लिए साइन कर लेना चाहिए. युवराज सिंह ने अपने इस ट्वीट में गौतम गंभीर और विराट कोहली दोनों दिग्गजों को टैग भी किया है.

I think #Sprite should sign #Gauti and #Cheeku for their campaign #ThandRakh 🤪🥶 what say guys? 😎 @GautamGambhir @imVkohli @Sprite

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).