क्रिकेट

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल को लेकर DMRC का ऐलान, फैंस के लिए देर रात तक चलेगी मेट्रो

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपनी मंजिल की ओर पहुंच चुका है. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल को लेकर DMRC का ऐलान, फैंस के लिए देर रात तक चलेगी मेट्रो
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: Twitter)

DC vs RCB WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपनी मंजिल की ओर पहुंच चुका है. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनाई है. वहीं आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की की. इस बीच फाइनल मुकाबले को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने अपनी सेवाओं को अपने सामान्य परिचालन घंटों से एक दिन के लिए बढ़ा दिया है. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए ‘सुरक्षित यात्रा’ सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में मेट्रो सेवाएं भारतीय समयानुसार देर रात 12:15 बजे तक जारी रहेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).