क्रिकेट

WPL 2023 MI vs DC, Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने दिया 110 रन का टारगेट

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियन की टीम टूर्नामेंट में 6वीं जीत की तलाश में हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले पायदान पर पहुंचने के लिए मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है.

WPL 2023 MI vs DC, Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने दिया 110 रन का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियन की टीम टूर्नामेंट में 6वीं जीत की तलाश में हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले पायदान पर पहुंचने के लिए मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाई. मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा 23 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मरिजैन कप्प, शिखा पांडेय और जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटकी. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).