क्रिकेट

WPL 2023 GG vs UP, Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा हैं. गुजरात जायंट्स की टीम टूर्नामेंट में तीसरी जीत की तलाश में हैं. वहीं, यूपी की टीम चौथी जीत के लिए मैदान में उतरेगी. गुजरात जायंट्स के लिए यह मैच बेहद अहम है. इस बीच गुजरात जायंट्स की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

WPL 2023 GG vs UP, Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ में बनाई जगह
यूपी वारियर्स (Photo Credits: TOI/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स की टीम 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. इससे पहले गुजरात जायंट्स की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 178 रन बनाई. गुजरात जायंट्स की तरफ से एशलीग गार्डनर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाई. यूपी वारियर्स की ओर से पार्शवी चोपड़ा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटकी. यूपी वारियर्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 179 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. यूपी वारियर्स की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली. गुजरात जायंट्स की ओर से किम गर्थ ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).