क्रिकेट

Will Jacks Half Century: विल जैक्स ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रॉयकोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होमग्राउंड के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं 6 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

Will Jacks Half Century: विल जैक्स ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रॉयकोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे विकेट की तलाश
विल जैक्स (Photo Credits: Twitter)

KKR vs RCB, IPL 2024 36th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होमग्राउंड के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं 6 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में 7 में से सिर्फ एक मैच में जी हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले यानी 10वें नंबर पर मौजूद है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 222 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल और कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 223 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का स्कोर 100/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).