Virat Kohli On Ben Stokes Inning: बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी और ऑस्ट्रेलिया की जीत पर विराट कोहली ने किया ट्वीट, कहीं यह बात
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 81.3 ओवर में 327 रन बनाकर आलआउट हो गई.
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 81.3 ओवर में 327 रन बनाकर आलआउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 155 रनों की पारी खेली. बेन स्टोक्स ने अपनी 155 रनों की पारी से फैंस के साथ-साथ कई दिग्गजों का भी दिल जीत लिया. बेन स्टोक्स की साहसी पारी पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी रिएक्शन सामने आया है. विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा कि मैं बेन स्टोक्स को सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी, जिसके खिलाफ मैंने खेला है, कहकर मजाक नहीं कर रहा था. उच्चतम गुणवत्ता की पारी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय बहुत अच्छा है. बता दें कि 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. 214 गेंदों की अपनी पारी में बेन स्टोक्स ने 9 चौके और 9 छक्के जड़े.
I wasn’t joking about calling Ben Stokes the most competitive bloke I’ve played against. Innings of the highest quality but Australia is too good at the moment 👍
— Virat Kohli (@imVkohli) July 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

