क्रिकेट

U19 Women’s T20 WC Finale 2023, IND W vs ENG W: टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत हुई आउट

आईसीसी अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप फाइनल के पहले संस्करण में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सफर में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार झेली है.

U19 Women’s T20 WC Finale 2023, IND W vs ENG W: टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत हुई आउट
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप फाइनल के पहले संस्करण में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सफर में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हार झेली है. इस बीच टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 17.1 ओवर में महज 68 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से रयान मैकडोनाल्ड गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से तीता साधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई. टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 69 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. टीम इंडिया का स्कोर 20/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).