Travis Head Half Century: विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने जड़ा महज 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स को पहले विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है.
DC vs SRH, IPL 2024 35th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अच्छे ऑप्शन है. फिल्हाल दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. इस सीज़न में अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने सात मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत हासिल दर्ज की है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने छह मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 62/0.
FIFTY for Travis Head off just 16 balls!#DCvSRH | #IPL | #IPL2024 | #SRHvDC https://t.co/yATS8JGR1q
— LatestLY (@latestly) April 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

