क्रिकेट

Entire IPL 2024 Play In India: भारत में ही खेले जाएंगे आईपीएल के सभी मैच, जल्द होगी पूरे शेड्यूल की घोषणा, जय शाह ने की पुष्टि

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिलाड़ियों को संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ अपने पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा जा रहा था. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने पीटीआई से कहा को बताया है कि भारत में ही पूरा आईपीएल खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल की घोषणा जल्द ही होगी.

Entire IPL 2024 Play In India: भारत में ही खेले जाएंगे आईपीएल के सभी मैच, जल्द होगी पूरे शेड्यूल की घोषणा, जय शाह ने की पुष्टि
टाटा आईपीएल 2024 (Photo Credits: Twitter)

Entire IPL Play In India: शनिवार को  बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि 19 अप्रैल से एक जून तक आम चुनाव होने के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा सकता है. चुनाव सात चरण में संपन्न होंगे और इस बात को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हैं कि इस लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित किया जाएगा और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिलाड़ियों को संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ अपने पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा जा रहा था. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने पीटीआई से कहा को बताया है कि भारत में ही पूरा आईपीएल खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल की घोषणा जल्द ही होगी.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).