क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया की New Jersey जल्द होगी लॉन्च, देखिए Video

बीसीसीआई ने कल ग्लोबल इवेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है और अब, विश्व कप के लिए विशेष रूप से बनाई गई नई किट का खुलासा होने वाला है.

ICC T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया की New Jersey जल्द होगी लॉन्च, देखिए Video
Team India

आगामी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी (Team India New Jersey) जल्द ही लॉन्च की जाएगी. बीसीसीआई ने कल ग्लोबल इवेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है और अब, विश्व कप के लिए विशेष रूप से बनाई गई नई किट का खुलासा होने वाला है. टीम इंडिया के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने नए किट लॉन्च की कुछ झलकियां ट्वीटर के जरिए शेयर की है.

T20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 22 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी. ये मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा.

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

टीम इंडिया की न्यू जर्सी को लेकर जारी किया गया वीडियो देखें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).