क्रिकेट

Team India For NZ Tour: हार्दिक पांड्या की टीम में इन दो दिग्गज़ों को नहीं मिली जगह, कोहली-रोहित को भी आराम

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी.

Team India For NZ Tour: हार्दिक पांड्या की टीम में इन दो दिग्गज़ों को नहीं मिली जगह, कोहली-रोहित को भी आराम

India Team Against New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी. Indian Team Against BAN:बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, देखिए किस खिलाड़ी को मिली जगह, कौन हुआ बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को बनाया गया है, जबकि वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन संभालेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड T20 के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (वीसी और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डब्ल्यू सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (वीसी और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डब्ल्यू सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).