क्रिकेट

Tamim Iqbal Suffers Heart Attack: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बीच मैच में आया हार्ट अटैक, निजी अस्पताल में हुए भर्ती

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ा और वह फिलहाल ढाका के बाहरी इलाके सावर के एक अस्पताल में भर्ती हैं. तमीम सावर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच खेल रहे थे.

Tamim Iqbal Suffers Heart Attack: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बीच मैच में आया हार्ट अटैक, निजी अस्पताल में हुए भर्ती
Tamim Iqbal (Photo: X)

Tamim Iqbal Suffers Heart Attack: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ा और वह फिलहाल ढाका के बाहरी इलाके सावर के एक अस्पताल में भर्ती हैं. तमीम सावर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच खेल रहे थे. तभी उन्हें सीने में तकलीफ महसूस हुई. शुरू में उन्हें हेलीकॉप्टर से ढाका ले जाने की व्यवस्था की गई. लेकिन उन्हें बीकेएसपी मैदान से नहीं ले जाया जा सका. बाद में उन्हें इलाज के लिए फाजिलतुन्नेस अस्पताल ले जाया गया. यह घटना 50 ओवर के मैच की पहली पारी के दौरान टॉस के तुरंत बाद हुई तमीम के परिवार के सदस्य सावर के लिए रवाना हो चुके हैं.

तमीम इकबाल बीच मैच में आया हार्ट अटैक, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).