क्रिकेट

Tamim Iqbal Steps Down As Bangladesh ODI Captain: एशिया कप से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, तमीम इकबाल ने वनडे कप्तानी छोड़ी; एशिया कप से भी हुए बाहर

एशिया कप से पहले बांग्लादेश की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. पीठ की चोट की वजह से एशिया कप से बाहर होने के बाद तमीम इकबाल ने बांग्लादेश टीम की वनडे कप्तानी छोड़ दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 सितंबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे.

Tamim Iqbal Steps Down As Bangladesh ODI Captain: एशिया कप से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, तमीम इकबाल ने वनडे कप्तानी छोड़ी; एशिया कप से भी हुए बाहर
तमीम इकबाल (Image Credit: Twitter)

एशिया कप से पहले बांग्लादेश की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. पीठ की चोट की वजह से एशिया कप से बाहर होने के बाद तमीम इकबाल ने बांग्लादेश टीम की वनडे कप्तानी छोड़ दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 सितंबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे. तमीम इकबाल फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं. वह हाल ही में मेडिकल हेल्प लेने के लिए इंग्लैंड गए थे. वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. तमीम इकबाल की गैरमौजूदगी में लिटन दास को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं. हाल ही में लिटन दास ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम की कमान संभाली थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).