क्रिकेट

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2 Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बनाई. संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस सीजन में 8 मैच जीते हैं और 5 मैच में शिकस्त झेली है.

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2 Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

SRH vs RR, Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बनाई. संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस सीजन में 8 मैच जीते हैं और 5 मैच में शिकस्त झेली है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच जीते हुए हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, बारिश की वजह से एक मैच रद्द हो गया था. पहले क्वालीफायर मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद की कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर और राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीतकर यहां तक पहुंची है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).