क्रिकेट

SRH vs PBKS, IPL 2024 69th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगा दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 69वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी.

SRH vs PBKS, IPL 2024 69th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगा दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी लौटे पवेलियन
पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

SRH vs PBKS, IPL 2024 69th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 69वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी. सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी टीम के रूप में प्लेऑफ में पहुंच चुका है. वहीं, पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 214 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. राहुल त्रिपाठी 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 72/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).