क्रिकेट

SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इस दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 47वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में यहां पर 200+ का स्कोर भी बना है और 144 का स्कोर डिफेंड भी हुआ है.

SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इस दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 47वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में यहां पर 200+ का स्कोर भी बना है और 144 का स्कोर डिफेंड भी हुआ है. ऐसे में आज के मुकाबले में पिच के मिजाज मे अनिश्चितताएं तो रहेंगी लेकिन इस पिच से काफी हद तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकता हैं. इस सीज़न में इससे पहले जब ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी थी. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन.

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).