क्रिकेट

South Africa Team Grand Welcome After WTC 2025: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जीतने के बाद जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर साउथ अफ्रीका टीम का हुआ भव्य स्वागत, फैन्स ने बांधे तारीफों के पुल, VIDEO

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतकर जब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम जोहान्सबर्ग के ओआर टांबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां मौजूद प्रशंसकों ने ज़ोरदार उत्साह और गर्व के साथ उनका स्वागत किया.

South Africa Team Grand Welcome After WTC 2025: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जीतने के बाद जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर साउथ अफ्रीका टीम का हुआ भव्य स्वागत, फैन्स ने बांधे तारीफों के पुल, VIDEO
Photo Credits: @CricketGully-X (formerly Twitter)

South Africa Team Grand Welcome After WTC 2025: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया. यह टीम का 1998 के बाद पहला आईसीसी खिताब है, जिसने इस जीत को और भी ऐतिहासिक बना दिया. लॉर्ड्स के मैदान पर 27 साल बाद खिताबी सूखे को खत्म करना साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बन गया. जैसे ही चैंपियन टीम OR टांबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जोहान्सबर्ग पहुंची, वहां पहले से मौजूद हजारों प्रशंसकों ने उनका ज़ोरदार और भावनात्मक स्वागत किया. हाथों में राष्ट्रीय झंडे और टीम की जर्सी पहने फैन्स ने अपने हीरोज़ के लिए तालियों की गड़गड़ाहट और गीतों के साथ माहौल को जश्न में बदल दिया. खिलाड़ी भी अपने देशवासियों के इस प्यार से अभिभूत नजर आए. यह भी पढ़े: SL vs BAN 1st Test 2025 Day 2 Scorecard, Stumps: बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल ख़त्म, बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर बनाए 423 रन; तीसरे दिन भी जारी रहेगी श्रीलंका को विकेट की तलाश, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनकर जोहान्सबर्ग लौटी टीम

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).