South Africa National Cricket Team,Pakistan National Cricket Team And New Zealand National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 8 फरवरी से वनडे ट्राई-सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया है. टीम में तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है.
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ब्लैककैप्स के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआती 12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है. वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की अगुआई करेंगे. जिसमें छह अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. बाकी सीनियर खिलाड़ी फिलहाल एसए20 में खेल रहे हैं.
त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ईथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरान मुथुसामी, गिदोन पीटर्स, मीका-ईल प्रिंस, जेसन स्मिथ, काइल वेरिन
साउथ अफ्रीका ने ट्राई-सीरीज के अपने पहले के लिए वनडे टीम का किया ऐलान
🚨 SQUAD ANNOUNCEMENT 🚨
Proteas Men’s white-ball head coach Rob Walter has provided an update on the squad for the upcoming tri-nation One-Day International (ODI) series against Pakistan and New Zealand, scheduled from 08 - 14 February in Lahore and Karachi.
Walter has named… pic.twitter.com/nKVWeweWj3
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 5, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY