क्रिकेट

SL vs BAN, Asia Cup 2023 Live Score: श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, सदीरा समरविक्रमा ने खेली शानदार पारी

एशिया कप 2023 के सुपर फोर का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले का आयोजन कोलंबो में किया जा रहा हैं. सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया था. ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला काफी अहम हैं. इस बीच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

SL vs BAN, Asia Cup 2023 Live Score: श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, सदीरा समरविक्रमा ने खेली शानदार पारी
सदीरा समरविक्रमा (Photo Credits: Twitter)

एशिया कप 2023 के सुपर फोर का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले का आयोजन कोलंबो में किया जा रहा हैं. सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया था. ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला काफी अहम हैं. इस बीच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस गवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 257 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. बांग्लादेश को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 258 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).