Shoaib Akhtar Meets Dolly Chaiwala: शोएब अख्तर ने ILT20 2025 के दौरान डॉली चायवाला से मिलकर लिया चाय की चुस्की, भारतीय इंटरनेट सेंसेशन का किया प्रशंसा, देखें वीडियो
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) टूर्नामेंट के दौरान भारत की मशहूर चाय बेचने वाली डॉली चायवाला से मुलाकात की. पूर्व क्रिकेटर ने अपने 'X' (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने डॉली चायवाला के प्यारे किरदार की तारीफ की.
Shoaib Akhtar Meets Dolly Chaiwala: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Pakistan National Cricket Team) के दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) टूर्नामेंट के दौरान भारत की मशहूर चाय बेचने वाली डॉली चायवाला से मुलाकात की. पूर्व क्रिकेटर ने अपने 'X' (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने डॉली चायवाला के प्यारे किरदार की तारीफ की. अख्तर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "स्टेडियम में डॉली चायवाला से मुलाकात हुई. एक प्रेरक कहानी के साथ कितना प्यारा किरदार." डॉली चायवाला अपनी अनूठी चाय बनाने की शैली और मनोरंजक वीडियो के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें पूरे भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है. डॉली तब वायरल हुईं जब बिल गेट्स को उनकी खास चाय परोसने का एक वीडियो वायरल हुआ था.
शोएब अख्तर ने डॉली चायवाला से की मुलाकात
Ran into Dolly Chaiwala at the stadium. What a lovely character with an inspiring story pic.twitter.com/W7lJ1Usefc
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) January 31, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

