शाहिद अफरीदी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के बने राजदूत, युवराज सिंह क्रिस गेल और उसेन बोल्ट के साथ हुए शामिल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी को कैरेबियन और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टूर्नामेंट राजदूत के रूप में नामित किया गया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शुरुवात 2 जून से होगा. पहला मैच मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी को कैरेबियन और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टूर्नामेंट राजदूत के रूप में नामित किया गया है. वह राजदूतों की सूची में क्रिस गेल, युवराज सिंह और उसेन बोल्ट के साथ शामिल हो गए हैं. बता दें की अफ़रीदी ने 2007 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार जीता था.
देखें ट्वीट:
Former dashing all-rounder from Pakistan is the latest addition to the esteemed list of tournament ambassadors for ICC Men's #T20WorldCup 2024 😍
Details 👇https://t.co/EDoc9Icj69
— ICC (@ICC) May 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

