Sanju Samson Half Century: संजू सैमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की कगार पर पहुंची
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दूसरा मौका हैं, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं.
LSG vs RR, IPL 2024 44th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दूसरा मौका हैं, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने महज 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 179/3.
Fifty for Sanju Samson 🔥🥹 Surely deserves place in Wc squad #LSGvsRR #RRvsLSG #LSGvRR pic.twitter.com/WsOZgyNlsu
— Devendra 🇮🇳 (@Devendra786s) April 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

