SAFF Cup 2023: सैफ कप खेलने के लिए भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, 5 साल बाद होंगे आमने-सामने
जून-जुलाई में बेंगलुरू में होने वाली दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ चैंपियनशिप में पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा लेने का एलान किया है. एआईएफएफ को पाकिस्तान के खिलाड़ियों के भारत दौरे पर कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है. इस टूर्नामेंट में लेबनान और कुवैत की भागीदारी को लेकर भी फैसला किया जाएगा.
जून-जुलाई में बेंगलुरू में होने वाली दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ चैंपियनशिप में पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा लेने का एलान किया है. एआईएफएफ को पाकिस्तान के खिलाड़ियों के भारत दौरे पर कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है. इस टूर्नामेंट में लेबनान और कुवैत की भागीदारी को लेकर भी फैसला किया जाएगा. बता दें कि सैफ कार्यकारी समिति ने मार्च में चैंपियनशिप को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्र के बाहर की टीमों को भी शामिल करने का फैसला किया था. आठ टीमों का यह टूर्नामेंट 21 जून से चार जुलाई तक बेंगलुरू में होगा. मेजबान भारत, लेबनान, कुवैत और पाकिस्तान के अलावा, अन्य चार भाग लेने वाले देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव हैं.
India & Pak to renew football rivalry after 5 years, clubbed in same group in next month's SAFF cup #news #dailyhunt https://t.co/Xy9HO2U7Qb
— Dailyhunt (@DailyhuntApp) May 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

