क्रिकेट

Sachin Tendlukar Reaction: सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखकर सचिन तेंदुलकर भी रह गए दंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 27 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. मुंबई की इस सीजन यह 7वीं जीत है. इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेली. सूर्यकुमार की इस पारी को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी सूर्या के मुरीद हो गए.

Sachin Tendlukar Reaction: सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखकर सचिन तेंदुलकर भी रह गए दंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
सूर्यकुमार यादव और सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 27 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. मुंबई की इस सीजन यह 7वीं जीत है. इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेली. सूर्यकुमार की इस पारी को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी सूर्या के मुरीद हो गए. 19वां ओवर करने आए शमी की दूसरी गेंद पर स्काई ने रचनात्मक शॉट खेला. सूर्यकुमार यादव रूम बनाने के लिए आगे बढ़े और गेंद को कवर्स की तरफ खेलने का सोचा, लेकिन कवर ड्राइव खेलते हुए उन्होंने लास्ट समय पर बल्ले का मुख खोल दिया जिससे गेंद सीधे थर्ड मैन की दिशा में चली गई. सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गए. इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने इसे अपने हाथों से दोहराते हुए नजर आए. उनके इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

That Reaction from Sachin Tendulkar after Saw This Surya Shot. 💙pic.twitter.com/5rz7dEzMCG

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).