SA20 2024: एसए20 के फाइनल में पहुंचीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम, क्वालीफायर में डरबन सुपर जाइंट्स 51 रनों से दी मात
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला क्वालीफायर मंगलवार को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स के खिलाफ 51 रनों से बड़ी जीत दर्ज. इसी के साथ सनराइजर्स ईस्टर्न केप एसए20 के फाइनल में भी पहुंच चुकी है. जबकि डरबन सुपर जाइंट्स के पास एक और मौका है.
SA20 2024: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला क्वालीफायर मंगलवार को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स के खिलाफ 51 रनों से बड़ी जीत दर्ज. इसी के साथ सनराइजर्स ईस्टर्न केप एसए20 के फाइनल में भी पहुंच चुकी है. जबकि डरबन सुपर जाइंट्स के पास एक और मौका है. एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम से डरबन का अगला मुक़ाबला होगा. मैच की बात करे तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: India Qualify For ICC U19 World Cup 2024 Final: अंडर-19 विश्व कप में उदय सहारन और सचिन धास के अर्धशतक से साउथ अफ्रीका को हराया, लगातार 5वीं बार फाइनल में किया क्वालीफाई
बारिश से बाधित मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकशान पर 158 रन बनाई. जवाब में डरबन सुपर जाइंट्स की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. 13 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद टीम के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया. डरबन की टीम 106 रनों पर सिमट गई. ओटनील बार्टमैन ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन किया. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला. बार्टमैन 4 ओवर में 1 मेडेन और 10 रन देकर 4 विकेट झटके.
देखें ट्वीट:
Played. With. Fire. 🔥 pic.twitter.com/gTUjnH16oR
— Sunrisers Eastern Cape (@SunrisersEC) February 6, 2024
𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 #Playoffs #SECvDSG
👏 Ottniel Baartman #Betway #SA20 #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/0O2j9zsLo8
— Betway SA20 (@SA20_League) February 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

