RR vs CSK, IPL 2023 Match 37 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से दी करारी शिकस्त, आर अश्विन और एडम जम्पा ने की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 77 रनों की आतिशी पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 37वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 32 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 77 रनों की आतिशी पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 170 रन ही बना सकीं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दूबे ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
Match 37. Rajasthan Royals Won by 32 Run(s) https://t.co/wKHNy124q1 #TATAIPL #RRvCSK #IPL2023— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

