क्रिकेट

RR Beat PBKS, IPL 2024 27th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया, शिम्रोन हेटमायर ने खेली मैच जिताऊ पारी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रनों की पारी खेली.

RR Beat PBKS, IPL 2024 27th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया, शिम्रोन हेटमायर ने खेली मैच जिताऊ पारी
शिम्रोन हेटमायर (Photo Credits: Twitter)

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 27वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से केशव महाराज और आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से कगिसो रबाडा और सैम करन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).