क्रिकेट

Rohit Sharma On 2023 World Cup: क्या रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2023 का सपना रह जाएगा अधूरा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा को खास संदेश देकर बधाई दी. इससे यह भी साफ कर दिया कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा दोबारा बतौर कप्तान नजर नहीं आएंगे. इस बीच रोहित शर्मा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

Rohit Sharma On 2023 World Cup: क्या रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2023 का सपना रह जाएगा अधूरा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Shubman Gill Replaces Rohit Sharma As India’s ODI Cricket Captain: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के लिए बतौर कप्तान कई बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे. शनिवार यानी 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket Team) के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम का कप्तान चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का नया कप्तान बनाया गया. इसी के साथ रोहित शर्मा के कप्तानी का दौर खत्म हो गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा को खास संदेश देकर बधाई दी. इससे यह भी साफ कर दिया कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा दोबारा बतौर कप्तान नजर नहीं आएंगे. इस बीच रोहित शर्मा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. इस इंटरव्यू में रोहित शर्मा से पूछा गया कि 2027 का वर्ल्ड कप जहन में हैं, क्योंकि 2023 का वर्ल्ड कप काफी करीब आकर नहीं मिला था. इसपर रोहित शर्मा ने कहा कि जहन में बिल्कुल हैं, अच्छा रहेगा अगर ऐसा हुआ तो! बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में रोहित शर्मा के चेहरे पर 2023 का वर्ल्ड कप ना जीत पाने का मलाल साफ़ नजर आ रहा हैं.

रोहित शर्मा - एक यादगार कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vimal Kumar (@vimalwa)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).