क्रिकेट

Rohit Sharma Fifty: रोहित शर्मा ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, महज 35 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक वेस्टइंडीज ने 108 ओवर में पांच विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे.

Rohit Sharma Fifty: रोहित शर्मा ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, महज 35 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक वेस्टइंडीज ने 108 ओवर में पांच विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 128 ओवरों में 473 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 115.4 ओवर में 255 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया ने 183 रनों की बढ़त बनाई हुई हैं. टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत शानदार रहीं. रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में तूफानी शुरूआत की है. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 84/0.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).