PBKS vs LSG TATA IPL 2025: रिषभ पंत के हाथ से फिसला बल्ला, हवा में उछला बैट और हो गए आउट, देखें मजेदार वाकया का वीडियो

अजमतुल्लाह ओमारजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे. पंत का बल्ला हाथ से छूटकर हवा में उड़ गया और गेंद भी टाइम न होने के चलते सीधे डीप कवर पर खड़े फील्डर के हाथों में जा गिरी. यह विकेट एक बेहद ही अजीबोगरीब अंदाज़ में गया और दर्शकों को भी यह दृश्य हैरान कर गया

PBKS vs LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैचों के बाद उन्होंने सिर्फ 110 रन बनाए हैं. धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा. 237 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए, ऐसे में पंत रन रेट बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन इस प्रयास में वह अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमारजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे. पंत का बल्ला हाथ से छूटकर हवा में उड़ गया और गेंद भी टाइम न होने के चलते सीधे डीप कवर पर खड़े फील्डर के हाथों में जा गिरी. यह विकेट एक बेहद ही अजीबोगरीब अंदाज़ में गया और दर्शकों को भी यह दृश्य हैरान कर गया. ऋषभ पंत इस तरह की बचकानी गलती से जरूर निराश होंगे, क्योंकि इस सीजन में वह एक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.

रिषभ पंत के हाथ से फिसला बल्ला

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\