क्रिकेट

Rishabh Pant Apology to Cameraman: ऋषभ पंत ने अपने एक शॉट से घायल हुए कैमरामैन से मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल

ऋषभ पंत ने बीसीसीआई प्रोडक्शन क्रू के एक कैमरामैन से भावुक माफी मांगी, जो 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी बनाम जीटी आईपीएल 2024 मैच के दौरान उनके एक शॉट से घायल हो गया था.

Rishabh Pant Apology to Cameraman: ऋषभ पंत ने अपने एक शॉट से घायल हुए कैमरामैन से मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल
Rishabh Pant Apology to Cameraman (Photo Credit: IPL)

Rishabh Pant Apology to Cameraman: ऋषभ पंत ने बीसीसीआई प्रोडक्शन क्रू के एक कैमरामैन से भावुक माफी मांगी, जो 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी बनाम जीटी आईपीएल 2024 मैच के दौरान उनके एक शॉट से घायल हो गया था. बता दें की  ऋषभ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43 गेंदों पर 88 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें आठ छक्के लगाए. पंत के प्रदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस पर चार रन से रोमांचक जीत हासिल करने में मदद की.

इस बीच आईपीएल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है की पंत को दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ चल रहे होते हैं और कैमरामैन के चोटिल होने की खबर सुनकर वो माफी मांगते हैं. पंत कहते है "क्षमा करें देबाशीष भाई, आपको मारने का इरादा नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि आप ठीक हो जाएंगे और शुभकामनाएं!" नीचे आप विडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).