क्रिकेट

RCB vs CSK, IPL 2024 68th Match Live Score Update: वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं आरसीबी और सीएसके की टीम, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 68वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्सके बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया था.

RCB vs CSK, IPL 2024 68th Match Live Score Update: वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं आरसीबी और सीएसके की टीम, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
सीएसके और आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

RCB vs CSK, IPL 2024 68th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 68वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्सके बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ के अंतिम-4 में जगह बनानी है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो 18.1 ओवर में 180 रनों का टारगेट चेज या फिर 180 के लक्ष्य में 18 रनों से जीत दर्ज करना पड़ेगा. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).