क्रिकेट

RCB Grand Welcome At Team Hotel: WPL 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम होटल आरसीबी का हुआ शानदार स्वागत, देखें वीडियो

फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लंबे समय के बाद आखिरकार अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है. स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर ख़िताब अपने किया नाम किया.

RCB Grand Welcome At Team Hotel: WPL 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम होटल आरसीबी का हुआ शानदार स्वागत, देखें वीडियो
RCB Grand Welcome At Team Hotel (Photo Credit: @wrognxvirat)

RCB Grand Welcome At Team Hotel: फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लंबे समय के बाद आखिरकार अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है. स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर ख़िताब अपने किया नाम किया. महिला प्रीमियर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग में यह आरसीबी का सबसे पहला ख़िताब है. इस जीत के बाद आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर टीम की ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया, "ई साला कप नमोदोए नमदु!" इस बीच डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने के बाद आरसीबी महिला टीम का होटल में शानदार स्वागत हुआ. जिसका वीडियो सामने आया है. नीचे आप देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).