RCB Beat DC, IPL 2024 62nd Match Live Score Update: 'करो या मरो' मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई डीसी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 187 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 52 रनों की धुआंधार पारी खेली.
RCB Beat DC, IPL 2024 62nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. 'करो या मरो' मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. वहीं, आरसीबी अभी भी रेस में बनी हुई हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 187 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और रसिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 140 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
Match 62. Royal Challengers Bengaluru Won by 47 Run(s) https://t.co/AFDOfgLM4I #TATAIPL #IPL2024 #RCBvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2024
Match 62. WICKET! 19.1: Kuldeep Yadav 6(10) b Yash Dayal, Delhi Capitals 140 all out https://t.co/AFDOfgLM4I #TATAIPL #IPL2024 #RCBvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

