Ranji Trophy 2024: मध्य प्रदेश के इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, लगातार चार गेंदों में 4 विकेट लेकर बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को पारी और 52 रनों से हरा दिया हैं. इस मैच में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के एक गेंदबाज ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया हैं. मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ बहुत ही शानदार गेंदबाजी की.
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को पारी और 52 रनों से हरा दिया हैं. इस मैच में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के एक गेंदबाज ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया हैं. मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ बहुत ही शानदार गेंदबाजी की. शानदार प्रदर्शन के लिए कुलवंत खेजरोलिया को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है. पहली पारी में कुलवंत खेजरोलिया ने 2 विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए. शानदार प्रदर्शन की बदौलत कुलवंत खेजरोलिया ने रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करवा लिया है. कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ हैट्रिक हासिल की. इतना ही नहीं कुलवंत खेजरोलिया ने चार गेंदों में चार विकेट हासिल करके मध्य प्रदेश को मैच जिता दिया. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले कुलवंत खेजरोलिया तीसरे गेंदबाज बने हैं. कुलवंत खेजरोलिया से पहले दिल्ली के शंकर सैनी और जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुधासिर ऐसा अनोखा कारनामा कर चुके हैं.
4⃣ in 4⃣! 🔥
Kulwant Khejroliya scalped 4 wickets in 4 balls en route to his five-wicket haul to help Madhya Pradesh beat Baroda in Indore.
Relive the four wickets 🔽@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/6bvps90cWn pic.twitter.com/gk0QQFRjUe
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

