क्रिकेट

PBKS vs GT, IPL 2024 37th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, रिले रोसौव लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में पंजाब किंग्स ने अपने पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना किया है.

PBKS vs GT, IPL 2024 37th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, रिले रोसौव लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: GT/Twitter)

PBKS vs GT, IPL 2024 37th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में पंजाब किंग्स ने अपने पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना किया है. पंजाब किंग्स ने अपने 7 मुकाबलों में से महज 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ पंजाब किंग्स 9वें नंबर पर मौजूद हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी. उधर, गुजरात टाइटंस ने 7 मेचों में से 3 में जीत दर्ज की है और 5 मैचों में हार का सामना किया है. शुभमन गिल की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. रिले रोसौव 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 63/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).