क्रिकेट

PBKS vs DC, IPL 2024 2nd Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन

आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा हैं. दिल्ली के लिए ऋषभ पंत लंबे समय के बाद मैदान में वापसी की हैं. इन दोनों ही टीमों का पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. पंजाब पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर और दिल्ली 9वें नंबर पर रही थी.

PBKS vs DC, IPL 2024 2nd Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा हैं. दिल्ली के लिए ऋषभ पंत लंबे समय के बाद मैदान में वापसी की हैं. इन दोनों ही टीमों का पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. पंजाब पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर और दिल्ली 9वें नंबर पर रही थी. लेकिन अब दोनों ही टीमें वापसी के लिए तैयार हैं. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज शाई होप ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. पंजाब किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 42/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).