Pakistan Playing 11 Against South Africa For 1st Test 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, बाबर आजम और नसीम शाह की हुई वापसी
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. टी20 को दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीता.
South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st Test Match: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मैच कल यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली गई. टी20 को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 2-0 से जीता, वहीं वनडे सीरीज में पाकिस्तान (Pakistan) ने 3- 0 से मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया. अब सभी की की नजरें टेस्ट सीरीज पर है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में प्रोटियाज ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 की शानदार जीत दर्ज की थी. इसी बीच पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी शान मसूद कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बाबर आजम की वापसी हुई है. बाबर आजम पिछली टेस्ट सीरीज के बीच में ही बाहर हो गए थे। वहीं नसीम शाह भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं.
🚨 Pakistan's playing XI for the first Test against South Africa in Centurion 🇵🇰#SAvPAK pic.twitter.com/8BdXEPAMfh
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 25, 2024
पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील (उपकप्तान), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

