PAK-A Beat IND-A In Final: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 128 रनों से हराया, इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया
आज भारत और पाकिस्तान के बीच 2023 इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ए ने भारत ए को इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के फाइनल में 128 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान ने इस जीत के साथ खिताब पर कब्जा किया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान के साथ 352 रन बनाए.
आज भारत और पाकिस्तान के बीच 2023 इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ए ने भारत ए को इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के फाइनल में 128 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान ने इस जीत के साथ खिताब पर कब्जा किया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान के साथ 352 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 224 रन ही बना सकी. इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीता और कप्तान यश ढल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ए ने भारत ए को फाइनल मैच में जीत के लिए 353 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान की टीम की तरफ तैयब ताहिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों की पारी खेली. भारत ए के लिए रियान पराग और राज्यवर्धन ने 2-2 विकेट लिए.
India lost the Emerging Asia Cup 2023 Final by 128 runs. pic.twitter.com/XcPLChUFk2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

