क्रिकेट

On This Day: 18 साल पहले आज ही के दिन ICC वर्ल्ड कप 2003 पर ऑस्ट्रेलिया ने जमाया था कब्जा, टीम इंडिया की हुई थी हार

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारत के सामने दो विकेट के नुकसान पर 359 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 39.2 ओवर में 234 रनों पर ऑल आउट हो गई.

On This Day: 18 साल पहले आज ही के दिन ICC वर्ल्ड कप 2003 पर ऑस्ट्रेलिया ने जमाया था कब्जा, टीम इंडिया की हुई थी हार
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

नई दिल्ली, 23 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच जोहानसबर्ग में आज ही के दिन यानी 23 मार्च को आईसीसी 2003 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारत के सामने दो विकेट के नुकसान पर 359 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 39.2 ओवर में 234 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 81 गेंदों पर 82 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. सहवाग ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 3 छक्के और 10 चौके लगाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).